नई दिल्ली l New Delhi :
सुप्रसिद्ध जापानी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी यामहा (Yamaha Motor Company) भारतीय बाजार में व्हीकल पोर्टफोलियो (Vehicle Portfolio) को लगातार अपडेट कर रहीं है।
कंपनी इंडियन मार्केट में नई मैक्सी स्कूटर Aerox 155 (Yamaha Aerox 155 Maxi Scooter) को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने हाल ही में स्कूटर को लेकर नाम रजिस्टर किया है, जिससे इस स्कूटर के लॉन्च को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
क्सी स्कूटर सेग्मेंट में भारतीय बाजार में कुछ ज्यादा विकल्प नहीं है, ऐसे में इस सेग्मेंट के शौकीनों के लिए ये एक अच्छी खबर है। अब यामहा अपने नए Aerox 155 के साथ इस सेग्मेंट में उतरने की तैयारी कर रहा है।
आज भारत में लॉन्च हुई दमदार Royal Enfield Classic 350, जानिए कीमत और फीचर्स
ये स्कूटर पहले से ही इंडोनेशिया, थाईलैंड और फिलीपींस जैसे कई दक्षिण पूर्व एशियाई बाजारों में उपलब्ध है। टाइप अप्रूवल सर्टिफिकेट के अनुसार, भारतीय बाजार के लिए Aerox की लंबाई 1980 मिमी, चौड़ाई 700 मिमी और ऊंचाई 1150 मिमी है। व्हीलबेस 1350 मिमी होगी।
यामहा के इस स्कूटर में 155cc की क्षमता का VVA इंजन इस्तेमाल किया गया है, जो कि R15 बाइक में भी देखने को मिला है। ये इंजन 15.36hp की दमदार पावर और 13.9Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। जो कि भारतीय बाजार में उपलब्ध किसी भी स्कूटर के मुकाबले काफी बेहतर है।
बाजार में आने के बाद इस स्कूटर का सबसे निकट्तम प्रतिद्वंदी Aprilia SXR 160 होगा, जिसका इंजन महज 10.9PS की पावर और 11.6Nm का टॉर्क जेनरेट करता है।
होंडा ने लॉन्च की दमदार 184CC CB200X बाइक; जानिए क्या होगी कीमत
