सावधान! ‘इस’ ऐप का इस्तेमाल करते हो तो आपका वॉट्सऐप अकाउंट हमेशा के लिए हो जाएगा बैन

Share on Social Sites

नई दिल्ली l New Delhi :

प्ले स्टोर पर मैसेंजर ऐप की भरमार है l उमने सबसे लोकप्रिय प्लेटफॉर्म हे वॉट्सऐप (WhatsApp) l आज के दौरमे आप वॉट्सऐप पर जो चाहे वो कर सकते हैं l लेकिन एक ऐप ऐसा भी है जिसका इस्तेमाल करना भारी पड़ सकता है और मैसेंजर प्लेटफॉर्म (Massenger Platform) आपको हमेशा के लिए अपने मैसेजिंग ऐप से बैन कर सकता हैl

यही नहीं आपका अकाउंट हमेशा के लिए बैन भी किया जा सकता है. वॉट्सऐप अपने यूजर्स को हर दिन कुछ नए फीचर्स देता है लेकिन कंपनी अभी भी कई ऐसे फीचर्स की तलाश में है जो दूसरे ऐप्स में मौजूद हैं. और इसी कारण लोग वॉट्सऐप के अलावा भी दूसरे ऐप्स का इस्तेमाल करते हैl

इन फीचर्स में ऑटो-रिप्लाई, शेड्यूलिंग चैट और कई अन्य शामिल हैं. कुछ डेवलपर्स ने फैंसी फीचर्स का इस्तेमाल कर एक ऐसा ऐप बनाया है जिसमें यूजर्स अपने वॉट्सऐप चैट्स को ट्रांसफर कर सकते हैl

हालांकि ये वॉट्सऐप का अनऑफिशियल वर्जन है. ये ऐप बिलकुल वॉट्सऐप की तरह ही दिखता है लेकिन इसमें आपको कई ऐसे अनोखे फीचर्स मिल जाएंगे जो आपको वॉट्सऐप में नहीं मिलते हैं. जी हां यहां जीबी वॉट्सऐप और वॉट्सऐप प्लस की बात कर रहे हैl

See also  Facebook-WhatsApp के बाद अब Jio नेटवर्क हुआ अचानक ठप, Twitter पर हैशटैग ट्रेंड, Memes की हुई बारिश

जीबी वॉट्सऐप (GB WhatsApp) एक ऑल्टरनेट या वॉट्सऐप का मॉडिफाइड वर्जन है. ये ऐप से बिल्कुल अलग है और इसे आप एपीके के रूप में डाउनलोड कर सकते हैं क्योंकि ये न तो एपल स्टोर और न ही गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध हैl

इसे थर्ड पार्टी डेवलपर्स ने बनाया है. ऐसे में इस ऐप का वॉट्सऐप इंक से कोई भी कनेक्शन नहीं है. बता दें कि जीबी वॉट्सऐप ओरिजिनल का कोई नकली वर्जन नहीं है और न ही कोई ये नया ऐप हैl

इन फीचर्स के कारण यूजर्स ने इस ऐप को डाउनलोड करना शुरू कर दिया हैl हालांकि वॉट्सऐप समय समय पर यूजर्स को इस बात की चेतावनी देता रहता है कि, जिससे लोग इससे दूर रहें.

साल 2019 में वॉट्सऐप ने उन अकाउंट्स पर बैन लगा दिया था जो जीबी वॉट्सऐप से जुड़े हुए थेl वहीं यूजर्स को ये भी चेतावनी दे दी थी कि, जो भी इसका इस्तेमाल करेगा उसके अकाउंट को हमेशा के लिए बैन कर दिया जाएगाl

See also  Video : 'मन्नत' के बाहर मोबाईल चोरों की 'चांदी', जानिए Aryan Khan के रिहाई से अब तक की पूरी कहानी

अगर आप इस ऐप का इस्तेमाल करेंगे तो आपको खतरा हो सकता है. इस ऐप में कोई सिक्योरिटी चेक नहीं हैl ओरिजिनल ऐप की तरह इसमें आपका डेटा सुरक्षित नहीं हैl वहीं प्राइवेसी को लेकर भी इसमें आपको कोई सुरक्षा नहीं मिलती हैl

इसके अलावा अगर आप एपीके डाउनलोड करने की सोच रहे हैं तो हो सकता हैl कि आपके डिवाइस में कोई खतरनाक वायरस एंटर कर जाए और फिर आपका डिवाइस हैक भी हो सकता हैl इसलिए ओरिजिनल वॉट्सऐप हमेशा यूजर्स को ये जानकारी देता रहता है कि, वो इस तरह के ऐप्स से बचकर रहें और इनका इस्तेमाल न करेंl


Share on Social Sites