महाराष्ट्र : मराठवाड़ा में कोरोना के 185 नये मामले; सात की मौत

Share on Social Sites

औरंगाबाद l Aurangabad :

महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के 185 नये मामले सामने आए और सात लोगों की मौत हुयी।

स्वास्थ्य अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। सभी जिला मुख्यालयों से यूनीवार्ता द्वारा एकत्र किये गये विवरण के अनुसार क्षेत्र के आठ जिलों में से उस्मानाबाद सबसे अधिक प्रभावित रहा, जहां 43 नये मामले सामने आये और तीन लोगों की मौत हुयी।

इसके बाद लातूर नौ नये मामले तथा दो की मौत, बीड में 107 मामले सामने आये तथा एक व्यक्ति की मौत हुयी।

वहीं, जालना में छह नये मामले तथा एक मौत हुयी, जबकि औरंगाबाद में 15 नये मामले, नांदेड़ में तीन मामले, परभाणी में दो नये मामले तथा हिंगोली में एक भी व्यक्ति इस जानलेवा विषाणु से ग्रसित नहीं पाया गया।


Share on Social Sites
See also  Tokyo Paralympic 2020 : टेबल टेनिस खिलाड़ी भाविना पटेल ने रचा इतिहास, गोल्ड से अब सिर्फ एक कदम दूर