तगड़ी की बैटरी के साथ Xiaomi का स्मार्टफोन जल्द ही होने वाला है लॉन्च, इतनी हो सकती है कीमत

Share on Social Sites

नई दिल्ली। New Delhi :

चीन की अग्रगण्य स्मार्टफोन कंपनी शाओमी (Xiaomi) नए हैंडसेट रेडमी 10 प्राइम (Redmi 10 Prime) को लॉन्च करने की योजना बना रही है।

टेक टिप्स्टर शर्मा ने इस अगामी डिवाइस को IMEI डेटाबेस पर देखने का दावा किया है। इससे पहले भी अगामी स्मार्टफोन की कई रिपोर्ट लीक हो चुकी हैं, जिनसे संभावित फीचर्स की जानकारी मिली है।

एक रिपोर्ट के मुताबिक, टेक टिप्स्टर मुकुल शर्मा का दावा है कि, आनेवाले रेडमी 10 प्राइम स्मार्टफोन 21061119BI मॉडल नंबर के साथ IMEI डेटाबेस पर लिस्ट है। जो की इंडियन वेरिएंट है। हालांकि, लिस्टिंग से डिवाइस से जुड़ी ज्यादा जानकारी नहीं मिली है।

Redmi 10 Prime की स्पेसिफिकेशन संभावित फीचर्स :

रेडमी 10 प्राइम स्मार्टफोन को हाल ही में जर्मनी की एक वेबसाइट पर देखा गया था, जहां से कुछ फीचर्स की जानकारी मिली थी। लिस्टिंग के अनुसार, Redmi 10 Prime स्मार्टफोन में 6.5 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दिया जाएगा। इसका रिफ्रेश रेट 90Hz होगा। साथ ही इसमें MediaTek Helio G88 चिपसेट, 6GB रैम और 128GB की इंटरनल स्टोरेज दी जाएगी।

कैमरे की बात करें तो अगामी रेडमी 10 प्राइम में क्वाड रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है, जिसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर, 8MP का वाइड एंगल लेंस, 2MP का मैक्रो लेंस और 2MP का डेप्थ सेंसर होगा। जबकि फोन के फ्रंट में 8MP का कैमरा दिया जा सकता है।

See also  IND Vs SA : शाबास, सेंचुरियन में साउथ अफ्रीका को हराकर टीम इंडिया ने दर्ज की ऐतिहासिक जीत

आपण ह्या बातम्या वाचल्यात का?


Share on Social Sites