गुजरात l Gujarat :
रामानंद सागर (Ramanand Sagar) कृत रामायण (Ramayana) में श्रीराम (Shri Ram) के मित्र निषाद राज (Nishad Raj) की भूमिका निभाने वाले चंद्रकांत पंड्या का 72 साल की उम्र में निधन हो गया है. चंद्रकांत पंड्या (Chandrakant Pandya) गुजरात (Gujarat) के बनासकांठा जिले (Banaskantha District) के भीलड़ी गांव (Bhildi village) के रहने वाले थे और वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे.
चंद्रकांत के निधन की खबर ‘रामायण’ में सीता (Sita) के रोल में नजर आईं दीपिका चिखलिया (Dipika Chikhlia-Topiwala) ने शेयर की है. दीपिका ने इंस्टाग्राम स्टोरी (Instagram Story) पर दिवंगत एक्टर चंद्रकांत की फोटो शेयर कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है. दीपिका ने लिखा- ‘आपकी आत्मा को शांति मिले चंद्रकांत पंड्या, रामायण के निषाद राज’.
चंद्रकांत ने रामायण (Ramayana) सहित कई फिल्मों में काम किया था. उन्होंने प्रेम लग्न (Prem Lagna), प्यार हो गया (Pyaar Ho Gaya), परिवार ना पंख (Parivar Na Pankh) और होते होते प्यार होगा (Hote Hote Pyaar Hoga) जैसी फिल्मों में काम किया था.
नहीं रहे ‘रामायण’ के ‘रावण’, Arvind Trivedi का 82 साल की उम्र में निधन
चंद्रकांत ने गुजराती फिल्म कडू मकरानी (Gujarati Film Kadu Makrani) से अपने करियर की शुरुआत की थी. चंद्रकांत शोले (Sholay Film) में खलनायक की भूमिका अदा करने वाले दिग्गज अभिनेता अमजद खान (Veteran Actor Amjad Khan) के बचपन के दोस्त थे. दोनों ने साथ में ही अपना कॉलेज पूरा किया था.
चंद्रकांत बचपन से ही प्रतिभावान व्यक्ति थे. उन्हें नाटक करना काफी पसंद आता था. थिएटर के दौरान ही उन्हें अभिनेता उपेंद्र त्रिवेदी (Upendra Trivedi) और अरविंद त्रिवेदी (Arvind Trivedi) के साथ नाटकों में काम करने का मौका मिला भी मिला था.
