TPG Group करेगा TATA Motors में 7500 करोड़ रुपये का निवेश, नई गठित Electric Vehicle इकाई में मिलेगी हिस्‍सेदारी

TPG Group करेगा TATA Motors में 7500 करोड़ रुपये का निवेश, नई गठित Electric Vehicle इकाई में मिलेगी हिस्‍सेदारी l TATA Motors
TPG Group करेगा TATA Motors में 7500 करोड़ रुपये का निवेश, नई गठित Electric Vehicle इकाई में मिलेगी हिस्‍सेदारी l TATA Motors
Share on Social Sites

नई दिल्ली l New Delhi :

घरेलू ऑटो दिग्‍गज टाटा मोटर्स (TATA Motors) ने आज मंगलवार (12 अक्टूबर) को बड़ी घोषणा की है. उन्होंने कहा है कि, वह टीपीजी राइज क्‍लाइमेट (TPG Rise Climate) से अपने पैसेंजर इलेक्ट्रिक व्‍हीकल बिजनेस (Passenger Electric Vehicle Business) के लिए 1 अरब डॉलर (7500 करोड़ रुपये) की राशि जुटाएगी.

यह राशि 9.1 अरब डॉलर ($ 9.1 billion) के मूल्‍य पर जुटाई जाएगी. कंपनी ने बताया कि, यह निवेश कई चरणों में होगा. पहले चरण के पूरा होने की दिनांक से 18 महीनों की अवधि में इस निवेश को पूरा किया जाएगा.

Stock Market Live : Sensex पहली बार 60600 के पार, इन्वेस्टर्स को हुआ 1.44 लाख करोड़ का फायदा

कंपनी द्वारा जारी किए गए बयान में कहा गया है कि, टाटा मोटर्स लिमिटेड (TATA Motors Limited) और टीपीजी राइज क्‍लाइमेट (TPG Rise Climate) ने एक बाध्‍यकारी समझौता किया है, जिसके तहत टीपीजी राइज क्‍लाइमेट अपने सह-निवेशक एडीक्‍यू (ADQ) के साथ मिलकर टाटा मोटर्स की सहायक इकाई में निवेश करेंगे.

Hero Electric इस दिवाली बिलकुल ‘फ्री’ में दे रही Electric Scooter, जानें क्या है खास ऑफर

टीपीजी राइज क्‍लाइमेट (TPG Rise Climate) अपने सह-निवेशक के साथ मिलकर इस नई कंपनी में 7500 करोड़ रुपये का निवेश करेगी और 11-15 प्रतिशत की हिस्‍सेदारी हासिल करेगी.

कंपनी ने कहा कि, टाटा मोटर्स ने इलेक्ट्रिक व्‍हीकल सेगमेंट के लिए टीएमएल ईवीकंपनी (TML EVCo) की स्‍थापना की है, जो पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी बिजनेस का परिचालन करेगी. पूंजी निवेश का पहला चरण मार्च 2022 तक पूरा किया जाएगा और संपूर्ण पूंजी निवेश को 2022 के अंत तक पूरा किया जाएगा.

PM Gati Shakti Yojana : प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने लॉन्च किया ‘मेगा गतिशक्ति मास्टर प्लान’, जानें क्या है ये पूरी योजना

टाटा मोटर्स के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन (N Chandrasekaran, Chairman, TATA Motors) ने कहा कि, भारत में एक मार्केट-शेपिंग इलेक्ट्रिक पैसेंजर मोबिलिटी बिजनेस को खड़ा करने की हमारी यात्रा में टीपीजी राइज क्‍लाइमेट का साथ मिलने पर हम बहुत खुश है.

हम निरंतर मौजूदा उत्‍पादों में निवेश करना जारी रखेंगे. 2030 तक कुल वाहन बिक्री में 30 प्रतिशत इलेक्ट्रिक व्‍हीकल हिस्‍सेदारी हासिल करने के सरकार के लक्ष्‍य को प्राप्‍त करने में महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए हम रोमांचित और प्रतिबद्ध है.

See also  ओमिक्रॉन संकट के बीच PM नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र को 14 मिनट किया संबोधित, जानें भाषण की 'ये' अहम बातें

आपण ह्या बातम्या वाचल्यात का?


Share on Social Sites