जहरीले सांप से डसवाकर देश में हत्या का नया ट्रेंड : सुप्रीम कोर्ट, आरोपी को जमानत देने से किया मना, जानिए क्या है पूरा मामला

जहरीले सांप से डसवाकर देश में हत्या का नया ट्रेंड : सुप्रीम कोर्ट, आरोपी को जमानत देने से किया मना, जानिए क्या है पूरा मामला l New trend of murder in the country by being bitten by a poisonous snake: Supreme Court
जहरीले सांप से डसवाकर देश में हत्या का नया ट्रेंड : सुप्रीम कोर्ट, आरोपी को जमानत देने से किया मना, जानिए क्या है पूरा मामला l New trend of murder in the country by being bitten by a poisonous snake: Supreme Court
Share on Social Sites

नई दिल्ली l New Delhi :

भारत में हर साल जहरीले सांप के काटने से हजारों लोगों की मौत हो जाती है. (Thousands of people die every year in India due to the bites of poisonous snakes) और यह एक दुर्घटना मानी जाती है. लेकिन सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) के सामने एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. एक जहरीले सांप को एक महिला को मारने के लिए ‘हथियार’ के रूप में इस्तेमाल किया गया है और ऐसा करना हत्या का अपराध है.

राजस्थान (Rajasthan) में इस मामले में आरोपी को जमानत देने से सुप्रीम कोर्ट ने इनकार कर दिया है. सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश एनवी रमन्ना, न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति हेमा कोली (Supreme Court bench of Chief Justice NV Ramanna, Justice Surya Kant and Justice Hema Koli) की पीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई.

Video : Pakistan में आया 6.0 तीव्रता का भूकंप, 20 लोगों की मौत, 200 घायल

क्या है पूरा मामला? (What is the whole matter?)

एक महिला की शादी भारतीय सेना (Indian Army) के एक जवान से हुई थी. उसका पति सेना में था, इसलिए वह घर पर नहीं रहता था. तो पत्नी घंटों फोन पर अपने बॉयफ्रेंड से बात करती रहती थी और इसी बात का उसकी सास विरोध कर रही थी. महिला के ससुर भी काम के सिलसिले में घर से दूर रहते थे.

सास के चीखने-चिल्लाने और फोन पर बात करने में रुकावट ने उसे परेशान करना शुरू कर दिया. उसने अपनी सास को सीधे मारने की दहला देने वाली योजना बनाई. एक ऐसी योजना जिसने सभी को चौंकाकर रख दिया. उसने अपनी सास को जहरीले सांप के काटने से मारने की योजना बनाई ताकि किसी को उस पर शक न हो.

बहु ने अपने प्रेमी और दोस्तों के साथ झुंझुनू जिले (Jhunjhunu district) से एक जहरीला सांप मंगवाया. सांप को बैग में रखा गया था. 2 जून 2018 की रात सांप से भरे बैग को सास के पास रखा गया था.

सुबह उसने अपनी सास (mother-in-law) को मरा हुआ देखा तो बहु (daughter-in-law) ने चिल्लाना सुरु कर दिया. इसके बाद सास को तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया. लेकिन तब तक वह मर चुकी थी.

Rajasthan Swimming pool Scandal : Women Constable और DSP Hiralal Saini पर हुई ‘ये’ बड़ी कार्रवाई, छह साल के बेटे के सामने की थी बेहद अश्लील हरकतें

ऐसे पुलिस ने किया पूरे मामले का पर्दाफाश (Police exposed the whole matter)

राजस्थान और अन्य राज्यों में सांप के काटने के मामले आम है. झुंझुनू जिला पुलिस (Jhunjhunu district Police) को भी लगा कि, यह केवल एक दुर्घटना है. लेकिन जिस दिन यह घटना हुई उसी दिन बहू और एक व्यक्ति के बीच 100 से अधिक बार फोन पर बात हुई थी. बस इसी बात ने पुलिस के मन में संदेह पैदा कर दिया.

फोन रिकॉर्ड्स की जांच करने पर पता चलता है कि, दोनों लंबे समय से रोजाना एक-दूसरे के संपर्क में है. पुलिस को पता चला कि, संबंधित व्यक्ति कोई और नहीं बल्कि बहु का बॉयफ्रेंड (boyfriend) था. तब पुलिस को शक हुआ कि, इस मामले में कुछ गड़बड़ है.

पुलिस ने संबंधित महिला को उसके बॉयफ्रेंड और दोस्तों के साथ गिरफ्तार कर लिया. इतना ही नहीं पूछताछ में जो जानकारी सामने आई उसके बल पर पुलिस सांप देने वाले के पास पहुंच गई. इस मामले में साप देने वाला गवाह बना और पूरे मामले का पर्दाफाश हुआ.

See also  चीनी सैनिकों की 'इस' क्षेत्र में घुसपैठ, भारतीय सेना ने 200 चीनियों को लिया हिरासत में

आपण ह्या बातम्या वाचल्यात का?


Share on Social Sites