आज से खुलेंगे मंदिरों के कपाट, दर्शन के लिए जाने से पहले याद रखें ‘ये’ नियम

आज से खुलेंगे मंदिरों के कपाट, दर्शन के लिए जाने से पहले याद रखें 'ये' नियम l Templs reopen in Maharashtra state on navratri festival
आज से खुलेंगे मंदिरों के कपाट, दर्शन के लिए जाने से पहले याद रखें 'ये' नियम l Templs reopen in Maharashtra state on navratri festival
Share on Social Sites

मुंबई l Mumbai :

मंदिर और पूजा स्थल, जो दूसरे लॉकडाउन (Second Lockdown) के बाद से बंद थे, आज नवरात्रि (Navratri Festival) के शुभ अवसर पर आम जनता के लिए फिर से खुल रहे है. त्योहार के दिन भक्त मंदिर में जाने के लिए काफी उत्सुक है. हालांकि, भगवान का दर्शन करोना नियमों का पालन करके ही ले पाना संभव है. मुंबई नगर निगम ने इसके लिए कुछ गाइडलाइंस (Covid-19 Guidelines) जारी की है.

नगर निगम के नियमों के अनुसार, धार्मिक स्थलों पर कुल क्षमता के केवल 50 प्रतिशत ही अनुमति है. साथ ही सँनिटायझर (sanitizer), मास्क (Face mask) का उपयोग, सुरक्षित दूरी के नियम बाध्यकारी रहेंगे. मंदिर जाते समय मास्क पहनना जरूरी है और थर्मल जांच के नियमों का पालन करना भी जरूरी होगा.

श्रद्धालुओं को मूर्तियों के दूर से ही दर्शन करने होंगे. किसीभी प्रकार के तीर्थ-प्रसाद का वितरण नहीं करना चाहिए, धार्मिक स्थलों में भ्रमण केवल उन्हीं स्थानों पर किया जा सकता है जहां कोई प्रतिबंधित क्षेत्र नहीं है, दो व्यक्तियों के बीच छह फीट की सुरक्षित दूरी आवश्यक है, लक्षण वाले लोग मंदिर नहीं जाएं, मूर्तियों या धार्मिक प्रतीकों को छुए बिना दर्शन करना चाहिए, दूरी और भीड़ से बचें.

इसमें गर्भवती महिलाओं (Pregnant Women) और 10 साल से कम उम्र के बच्चों से भी धार्मिक स्थलों और मंदिरों में न जाने की अपील की गई है. जगह की क्षमता के अनुसार धार्मिक स्थलों पर जाने की अनुमति देंगे, क्षेत्र में स्टालों और दुकानों के बीच सुरक्षित दूरी बनाए रखने के भी निर्देश दिए गए है.

See also  ओमिक्रॉन संकट के बीच PM नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र को 14 मिनट किया संबोधित, जानें भाषण की 'ये' अहम बातें

आपण ह्या बातम्या वाचल्यात का?


Share on Social Sites