भारतीय नौसेना ने विभिन्न पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है. इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है l Indian Navy Recruitment 2021
Share on Social Sites
नई दिल्ली l New Delhi :
भारतीय नौसेना (Indian Navy) ने विभिन्न पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है. उन पदों में TOPASS, स्टोर कीपर, क्रेन ऑपरेटर, अधीक्षक (स्टोर), Lascar-I और फायरमैन शामिल है. इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 24 सितंबर से शुरू हो गई है और इच्छुक लोग 25 अक्टूबर 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है.
भारतीय नौसेना (Indian Navy) ने भर्ती की जिम्मेदारी कर्मचारी चयन आयोग (Staff Selection Commission (SSC) को सौंप दी है. संभावना है कि, आयोग जनवरी या फरवरी 2022 में परीक्षा आयोजित करने की तैयारी कर रहा है.
यह परीक्षा कंप्यूटर पर आयोजित की जाएगी और इसमें जनरल इंटेलिजेंस, जनरल अवेयरनेस, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड, इंग्लिश लैंग्वेज (बेसिक नॉलेज) आदि से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे. आयोग ने इस भर्ती के संबंध में एक विस्तृत अधिसूचना प्रकाशित की है। (Navy Recruitment 2021)