नाशिक/नासिक l Nashik/Nasik :
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के राज ठाकरे आज (22 सितंबर) नासिक आ रहे है. नगर निगम चुनाव (Municipal Corporation elections) से पहले उनकी मौजूदगी में नासिक जिले में पार्टी संगठन में बड़ा फेरबदल होने की संभावना है. (Maharashtra Navnirman Sena MNS Raj Thackeray is in Nashik today)
मनसे ने पहले से ही आगामी नगर निकाय चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है. इससे पहले राज ठाकरे, अमित ठाकरे (Ameet Thackeray) और पार्टी के अन्य नेताओं ने नासिक में डेरा डाला था. अब एक बार फिर पक्षप्रमुख राज ठाकरे नासिक के दौरे पर है. समझा जा रहा है कि, राज ठाकरे इस दौरे के दौरान शाखा अध्यक्ष की नियुक्ति पर फैसला ले सकते है.
सावधान! मासूमों पर भी कहर बरसा रहा Corona Virus, Nashik में रोजाना दस बच्चे Positive
मनसे पक्ष में शाखा अध्यक्ष का सबसे महत्वपूर्ण पद होता है और इसकी चयन प्रक्रिया पिछले महीने से चल रही है. पार्टी के युवा नेताओं अमित ठाकरे, बालासाहेब नांदगावकर (Balasaheb Nandgaonkar) और नितिन सरदेसाई (Nitin Sardesai) ने मंगलवार को राजगढ़ में शाखा अध्यक्षों की सूची को अंतिम रूप दिया है.
इस दौरान उन्होंने इच्छुक उम्मीदवारोंसे बातचीत की भी की है. बैठक में मनसे के प्रदेश महासचिव अशोक मुर्तदक (MNS state general secretary Ashok Murtadak), प्रदेश उपाध्यक्ष रतन कुमार ईचम (State Vice President Ratan Kumar Icham) और जिलाध्यक्ष अनंत सूर्यवंशी (District president Anant Suryavanshi) मौजूद थे.
नासिक महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना की गुटबाजी काफ़ी पहलेसे चलती आ रहीं है. इसी गुटबाजी के चलते कई लोगों ने मनसे पार्टी छोड़ दी है. हालांकि, नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच मतभेद जारी जारी रहते है. तो चाहे वह पार्टी के कार्यक्रम हों, बैठकें हों, या पार्टी के दिग्गजों द्वारा दिए गए आदेश या आंदोलन हों. एक दूसरे पर भरोसे में लिए बिना योजनाए बनाई जाती है.
72 घंटे का अल्टीमेटम खत्म, Kirit Somaiya के खिलाफ 100 करोड़ रुपये का दावा ठोका
इसलिए ख़ुद राज ठाकरे नासिक (Nashik/Nasik) में विशेष ध्यान दे रहें है. हालांकि राज थकते इससे पहले भी नाशिक का दौरा कर चुके है. उस दौरे में उन्होंने काफी कार्यकर्ताओं से बात कर उनकी भावनाओं को जाना है. अब एक बार फिर राज ठाकरे नासिक आ रहे है. ऐसे में कार्यकर्ताओं में काफ़ी उत्साह का माहौल है. खास बात यह है कि, आगामी नगर निगम चुनाव रंगीन होंगे क्योंकि राज ठाकरे ने खुद इस पर ध्यान दिया है.
3.5 करोड़ के सोने की लूट का पर्दाफाश, Nashik का ‘मास्टरमाइंड’ गिरफ्तार
