नई दिल्ली l New Delhi :
Xiaomi कंपनि को स्मार्टफोन निर्माता के रूप में समूचे विश्व में जाना जाती है. कंपनी स्मार्टफोन के साथ-साथ दूसरे गैजेट्स भी पेश करती है.
लेकिन अब Xiaomi जल्द ही एक इलेक्ट्रिक कार लॉन्च (Xiaomi can launch an electric car soon) कर सकती है. ज़ी हा! Xiaomi ने आधिकारिक तौर पर चीन में इलेक्ट्रिक वाहन (Electric Vehicle) कारोबार में अपना पंजीकरण कर लिया है.
Xiaomi की इलेक्ट्रिक वाहन सहायक कंपनी का नाम Xiaomi EV, Inc. है. CNBC के अनुसार, कंपनी की पंजीकृत पूंजी 1.55 बिलियन डॉलर है. कंपनी में वर्तमान में 300 कर्मचारी है और इसका नेतृत्व Xiaomi के संस्थापक और सीईओ लेई जून (Xiaomi founder and CEO Lei Jun) कर रहे है.
आज भारत में लॉन्च हुई दमदार Royal Enfield Classic 350, जानिए कीमत और फीचर्स
Xiaomi ने मार्च में बीजिंग में अपने इलेक्ट्रिक कार कारोबार की घोषणा की थी. कंपनी ने अगले दस वर्षों में 10 बिलियन डॉलर के निवेश की भी घोषणा की है.
कंपनी ने इस बिजनेस में आने से पहले काफी रिसर्च की है. इसमें टीम निर्माण, EV उत्पादों को परिभाषित करने और उद्योग में व्यवसायों के साथ साझेदारी करने पर भी काम किया है. Xiaomi ने अभी तक कोई इलेक्ट्रिक कार पेश नहीं की है.
कुछ दिन पहले Xiaomi ने ऑटोनॉमस ड्राइविंग फर्म डीपमोशन (autonomous driving firm Deepmotion) को करीब 77.37 करोड़ में खरीदा था. इस डील का फायदा Xiaomi को उनके इलेक्ट्रिक कार कारोबार में बड़ा फायदा हो सकता है.
चीन में Xiaomi को Nio, Xpeng, Tesla और BYD जैसी स्थापित इलेक्ट्रिक कार कंपनियों से मुकाबला करना होगा. इसके बाद ही कंपनी भारत समेत दुनिया भर में अपनी इलेक्ट्रिक कार पेश कर सकती है.
