लोगों के बीच बहुत सी गलतफहमियां हैं कि, उम्र पचास से अधिक है तो आप व्यायाम नहीं कर सकते। लेकिन ये ऐक्टर-मॉडल लोगों के लिए आदर्श हैं।
Share on Social Sites
मुंबई l Mumbai :
लोगों के बीच बहुत सी गलतफहमियां हैं कि, आपकी उम्र पचास से अधिक है तो आप व्यायाम नहीं कर सकते। लेकिन ऐक्टर-मॉडल मिलिंद सोमन ऐसे लोगों के लिए आदर्श हैं। अभिनेता मिलिंद सोमन (Actor and Model Milind Soman) की उम्र पचास वर्ष से अधिक है। लेकिन उन्होंने कभी भी व्यायाम को अपने आप से दूर नहीं रखा।
मिलिंद अपने सोशल मीडिया अकाउंट से लगातार अपना फिटनेस रूटीन, डाइट टिप्स लोगों कड़े साथ शेयर करते रहते है। इतना ही नहीं हालहि में उन्होंने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया।
उन्होंने मुंबई के शिवाजी पार्क (Shivaji Park Mumbai) से गुजरात में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी (Statue of Unity Gujarat) तक 8 दिनों में 420 किलो मीटर की दुरी नंगे पैर तय की है। पचास साल की उम्र के बाद ही कोई व्यक्ति ऐसा कीर्तिमान स्थापित करने की सोच सकता है।
मिलिंद ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपना अनुभव साझा किया। उनके मुताबिक दूरी कितनी भी हो हमें कोशिश जरूर करनी चाहिए।
इंस्टाग्राम लाइव पर बोलते हुए मिलिंद ने कहा था कि, “जब मैं बीमार था तब भी मैंने 50 किलोमीटर की दूरी तय की थीl यूनिटी तक पहुंचना एक बेहतरीन प्रयोग था। वास्तव में, मुझे कोई प्रशिक्षण नहीं मिला है। और मैं हफ्ते में सिर्फ 30 किलोमीटर ही दौड़ रहा था।
बिच में इम्युनिटी कम होने के कारण मुझे 104 बुखार हो गया। लेकिन मैं 24 घंटे में ही ठीक हो गया और 50 किलोमीटर की दूरी तय की। अब मैं नियमित रूप से अपनी दिनचर्या का पालन करता हूं।”
दौड़ने का महत्व
दौड़ना आपके जीवन में बहुत महत्वपूर्ण है। मिलिंद कहते हैं कि कुछ लोग शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए दौड़ते हैं। लेकिन मैं अपने स्वास्थ्य और खुशी के लिए दौड़ता हूं। मैं धीरे दौड़ता हूँ।
लेकिन इस तरह दौड़कर मैं काफी लंबी दूरी तक पहुंच जाता हूं। मेरे लिए लंबे समय तक पहुंचने के लिए धीरज बहुत महत्वपूर्ण है। मिलिंद को देखकर ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि उन्होंने अपने लिए जो नियम तय किए हैं, उनका वह कितनी सख्ती से पालन करते हैं। उनकी फिटनेस की चर्चा पूरी दुनिया में होती है।