Bhosari Land Deal Case : मनी लांड्रिंग मामले में ईडी ने एकनाथ खडसे की 5 करोड़ रुपये की संपत्ति ज़ब्त

Share on Social Sites

मुंबई l Mumbai :

महाराष्ट्र के पूर्व राजस्व मंत्री एकनाथ खडसे (Former Maharashtra Revenue Minister Eknath Khadse) के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है।

ईडी ने भोसरी एमआईडीसी भूमि सौदा (Bhosari MIDC Land Deal Case) मामले में बीजेपी (BJP) से एनसीपी (NCP) में शामिल हुए एकनाथ खडसे की लोनावाला (Lonavala) और जलगांव (Jalgaon) स्थित संपत्तियों को जब्त किया है। जब्त की गई संपत्तियों की कीमत पांच करोड़ रुपए से अधिक बताई जा रही है।

इससे पहले इस मामले में ईडी ने खड़से के दामाद गिरीश चौधरी (Girish Choudhary) को गिरफ्तार किया था। ईडी इस मामले में एकनाथ खड़से से पूछताछ भी कर चुकी है। पूछताछ के लिए ईडी ऑफिस पहुंचे एकनाथ खड़से ने तब करवाई को राजनीति से प्रेरित बताया था।

Maharashtra : OBC Reservation के मुद्दे पर CM Udhhav Thackeray ने बुलाई सर्वदलीय बैठक

महाराष्ट्र में पूर्ववर्ती भाजपा नीत सरकार में वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री रहे खड़से को पुणे के भोसरी एमआईडीसी क्षेत्र में सरकारी जमीन की खरीद उनकी पत्नी और दामाद द्वारा किए जाने में पद का दुरुपयोग करने के आरोप हैं। खड़से को साल 2016 में मंत्री पद छोड़ना पड़ा था।

Kabul Airport Attack: ‘अब हम शिकार करेंगे, चुकानी होगी हर एक मौत की कीमत’, अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन का तालिबानों को खुला चैलेंज

See also  T20 World Cup Pakistan Vs Australia : हैट्रिक छक्कों ने पाकिस्तान का सपना किया चकनाचूर, धांसू जीत से फाइनल में टीम ऑस्ट्रेलिया

आपण ह्या बातम्या वाचल्यात का?


Share on Social Sites